कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस की ओर से जरूरतमंद लोगों में वस्त्र वितरण

सलानपुर(अमन राय) : दुर्गापूजा को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों मे कपड़े वितरण किया जा रहे हैं | इसी क्रम में कमिश्नरेट के सलानपुर थाना के कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस की ओर से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगो मे वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया | जहां 300 महिलाओं को साड़ी, 40 पुरुषों को टीशर्ट बांटे गए | मौके पर एसीपी कुल्टी सुकांतो बनर्जी,सलानपुर थाने के इंस्पेक्टर अमित हाटी,कल्याणेश्वरी थाना प्रभारी उज्जवल शाह,सलानपुर ब्लॉक प्रेसिडेंट अरमान खान,समाजसेवी भोला सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | मौके पर उपस्थित अतिथियों ने सभी को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?